सिमट गई है मेरी दुनिया
पहले के टेलीफोन से अब के सैलफोन तक
तब के टाइपराइटर से अब के लैपटॉप तक
मिट गई है दूरिया
पहले के चरण स्पर्श से अब के आर्कुट स्क्रैप तक
पहले की चिठ्ठी से अब के एसएमएस तक
बदल गई है मेरी दुनिया
गोली वाले सोडे से डाइटकोक तक
खुली हवा में अखाड़े की कसरत से एयरकंडीशंड जिम तक
पहले की लंगोटी से साफ्टटच डाइपर तक
बनिये की दुकान से बिग बाजार मॉल तक
इस दुनिया में कितना कुछ बदल गया है
पापा से डैड और मम्मी से मॉम हो गया है
उधार का नाम अब क्रैडिट कार्ड होता है
एक दिन का नैन मटक्का डेटिंग होता है
खाने से जी चुराना अब डाइटिंग होता है
और भी ना जाने कितनी चीजों के बदले है नाम
सिक्स पैक और साइज जीरो ने भी कितना कमाया है नाम
सच कितनी सिमट गई है ये दुनिया
कितनी बदल गई है ये दुनिया
हम बदले वो बदले सब बदल बदल कर कितने बदल गये है
सच कितनी सिमट गई है ये दुनिया
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
उफ ये बेचैनी
ये बेचैनी हमे जीने नही देगी और बेचैनी चली गई तो शायद हम ही ना जी पाये तेरे इश्क मे सुकून कभी मिला ही नही बे-आरामी मे रहने की ये आदत ...
-
वो जो मेरे हिस्से का आसमां तुमने चुरा लिया था उसे कुछ वक्त के लिये वापस चाहता हूं मै बहुत दिनो से चांद देखने की मेरी ख्वाहिश अधूरी है क...
-
सिमट गई है मेरी दुनिया पहले के टेलीफोन से अब के सैलफोन तक तब के टाइपराइटर से अब के लैपटॉप तक मिट गई है दूरिया पहले के चरण स्पर्श से अब के आर...
-
ये बेचैनी हमे जीने नही देगी और बेचैनी चली गई तो शायद हम ही ना जी पाये तेरे इश्क मे सुकून कभी मिला ही नही बे-आरामी मे रहने की ये आदत ...